रांची : राजधानी रांची के बिरसा चौक-हटिया स्टेशन रोड स्थित होटल द पार्क रिट्रीट में रविवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्ग महिलाओं के बीच नए कपड़े बांटे गए। होटल के संचालक रामाशंकर प्रसाद के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 जरूरतमंद लोगों को साड़ी, सलवार सूट, पैंट-शर्ट समेत अन्य कपड़े दिए गए।
इस मौके पर समाजसेविका आशा देवी ने कहा कि हर साल दुर्गा पूजा के अवसर पर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़ों का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय नए कपड़े मिलने से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिलती है। जरूरतमंदों की मदद करने से मन को संतोष मिलता है।
जरूरतमंदों की सेवा से मिलता है सुकून
होटल संचालक रामाशंकर प्रसाद ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। ऐसे लोगों की मदद करने से खुशी और सुकून मिलता है।
कार्यक्रम में समाजसेवी जयंत झा, वीर नारायण प्रसाद, ऋतु देवी, खुशबू जायसवाल, आदित्य कलवार, ज्योति कुमारी, पूजा कुमारी, अंकित कलवार और अभिषेक कलवार समेत कई लोग मौजूद रहे।




