फॉण्ट कनवर्टर NEW

सरला बिरला विश्वविद्यालय के 29 विद्यार्थियों को ICICI बैंक में नौकरी का मौका

राजधानी रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 29 विद्यार्थियों का चयन आईसीआईसीआई बैंक में हुआ है। सभी चयनित विद्यार्थियों को रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर नौकरी का अवसर मिलेगा। इसके लिए अधिकतम 5.50 लाख रुपये सालाना सीटीसी की पेशकश

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 29 विद्यार्थियों का चयन आईसीआईसीआई बैंक में हुआ है। सभी चयनित विद्यार्थियों को रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर नौकरी का अवसर मिलेगा। इसके लिए अधिकतम 5.50 लाख रुपये सालाना सीटीसी की पेशकश की गई है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में बीबीए, बीकॉम, बीसीए और बीए के उन विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनकी पढ़ाई वर्ष 2027 में पूरी होगी।

150 से अधिक विद्यार्थियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पहले चरण में एप्टीट्यूड टेस्ट लिया गया, जिसमें सफल 86 विद्यार्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इंटरव्यू के बाद 29 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया।

कई बड़ी कंपनियां भी प्लेसमेंट में ले चुकी हैं हिस्सा

विश्वविद्यालय के अनुसार, वर्ष 2026 के प्लेसमेंट अभियान में भी कई बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इनमें टीसीएस, डेलॉइट, आईडीबीआई बैंक, गोदरेज, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बर्जर पेंट्स और डीमार्ट समेत कई कंपनियां शामिल थीं।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें कॉरपोरेट क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार तैयार किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और राज्यसभा सांसद सह निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram