समारोह में रैंप वॉक, खेल और लकी ड्रॉ का होगा आयोजन
बैठक में तय किया गया कि करवा चौथ समारोह को खास बनाने के लिए कई मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विभिन्न खेल, रैंप वॉक और लकी ड्रॉ शामिल हैं। इसके अलावा सभी महिला सदस्यों के लिए सर्गी की व्यवस्था भी की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ जोड़ना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ त्योहार मनाना है।
पूजा अजमानी संभालेंगी कार्यक्रम की जिम्मेदारी
समारोह के आयोजन और सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पूजा अजमानी को दी गई है। वे कार्यक्रम की तैयारियों की देखरेख करेंगी।
बैठक में पूजा अजमानी, विजया अजमानी, शालिनी जुल्का, कोमल सेठ गखर, विधि नागपाल, सिल्की अजमानी, वंदना तनेजा, नैना तनेजा, नम्रता सेठ, सुमन मिनोचा और अंजू गिरधर समेत महिला विंग की कई सदस्य मौजूद रहीं।
महिला विंग ने सभी सदस्यों से समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है, ताकि करवा चौथ का पर्व उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जा सके।



