कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रौशन कुमार साहू, सुनील सहाय और राजीव रंजन मिश्रा मौजूद रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश महतो, मदन कुमार, हरिनाथ साहू और गोपाल पारीक समेत कई लोग शामिल हुए।
14 वर्षों से प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच काम कर रहा संगठन
इस मौके पर डॉ. रौशन कुमार साहू ने कहा कि छात्र युवा शक्ति पिछले 14 वर्षों से प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच एक कड़ी के रूप में काम कर रही है। इस साल भी दुर्गा पूजा के दौरान संगठन के सदस्य श्रद्धालुओं की मदद करेंगे और पूजा के सफल आयोजन में प्रशासन का सहयोग करेंगे।
संदिग्ध गतिविधियों और आपात स्थिति से निपटने की दी जानकारी
प्रशिक्षण शिविर में सदस्यों को संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या लावारिस वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा आग लगने या अन्य आपात स्थिति में जरूरी कदम उठाने की जानकारी दी गई।
सदस्यों को पूजा के दौरान खोए हुए बच्चों और अन्य लोगों को जिला प्रशासन की मदद से उनके परिजनों तक पहुंचाने के बारे में भी बताया गया। वहीं, क्षेत्रीय प्रभारियों ने यातायात और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी।



