फॉण्ट कनवर्टर NEW

मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने में लापरवाही नहीं चलेगी, आयुक्त ने BLO को दिए निर्देश

मतदाता सूची में नए वोटरों के नाम जोड़ने के काम में तेजी लाने के लिए हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शनिवार को रामगढ़ के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से बातचीत कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : मतदाता सूची में नए वोटरों के नाम जोड़ने के काम में तेजी लाने के लिए हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शनिवार को रामगढ़ के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से बातचीत कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी ली। निरीक्षण के समय रामगढ़ के अंचल अधिकारी रमेश रविदास भी मौजूद रहे।

कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

आयुक्त ने रामगढ़ प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 130, 131 और 132 का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने चितरपुर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 235, 236 और 238 का निरीक्षण किया। जिन मतदान केंद्रों पर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए कम फॉर्म भरे गए थे, वहां उन्होंने बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं से प्रपत्र-6 भरवाया जाए और भरे गए फॉर्म की ऑनलाइन प्रविष्टि समय पर पूरी की जाए।

हेल्प डेस्क कैंप की भी ली जानकारी

आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शनिवार को लगाए गए मेगा हेल्प डेस्क कैंप के कामकाज की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गांवों और शहरी क्षेत्रों में अभियान का प्रचार-प्रसार बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।

आयुक्त ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए अधिकारियों को नए मतदाताओं तक पहुंचने और नाम जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram