फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद से मिले लेखक डॉ. वसीम अकरम, राजनीति और साहित्य पर लिया मार्गदर्शन

New Delhi/Ranchi: झारखंड के प्रमुख युवा राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता और चर्चित लेखक डॉ. वसीम अकरम ने नई दिल्ली स्थित आवास पर भारत सरकार के पूर्व विदेश एवं कानून मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और जाने-माने लेखक सलमान खुर्शीद से शिष्टाचार मुलाकात की। इस

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi/Ranchi: झारखंड के प्रमुख युवा राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता और चर्चित लेखक डॉ. वसीम अकरम ने नई दिल्ली स्थित आवास पर भारत सरकार के पूर्व विदेश एवं कानून मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और जाने-माने लेखक सलमान खुर्शीद से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच समसामयिक विषयों, राजनीति, साहित्य और सामाजिक सरोकारों पर विचार-विमर्श हुआ। डॉ. अकरम ने सलमान खुर्शीद को अपना मार्गदर्शक और अभिभावक बताया।
डॉ. वसीम अकरम वर्तमान में रांची जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और झारखंड इंटक युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती दे रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (पोलैंड) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
राजनीति की मुख्यधारा में सक्रिय रहने के साथ-साथ डॉ. अकरम लेखन और मानवाधिकार के क्षेत्र में भी निरंतर काम कर रहे हैं। वे अब तक चार पुस्तकें लिख चुके हैं और उन्हें सामाजिक न्याय तथा मानवाधिकारों के संरक्षण में योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट से भी नवाजा जा चुका है।
सलमान खुर्शीद जैसे कद्दावर राजनेता, न्यायविद और लेखक से यह मुलाकात उनके लिए काफी प्रेरणादायक रही। डॉ. अकरम ने कहा कि खुर्शीद साहब के अनुभवों और सुझावों से जनहित व सामाजिक न्याय की लड़ाई को और धार मिलेगी।
Advertisement
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram