Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

खूंटी में 29 युवाओं को मिला सब्जी की खेती का प्रशिक्षण, बैंक ऋण से रोजगार शुरू करने में मिलेगी मदद

खूंटी के ग्रामीण युवाओं को खेती के जरिए आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। इसी कड़ी में सिल्दा और कालमाटी गांव के 29 युवाओं ने सब्जी की खेती और नर्सरी तैयार करने का 12 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा किया। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), खूंटी में यह प्रशिक्षण 29 सितंबर से शुरू हुआ था। प्रशिक्षण पूरा होने पर शनिवार को सभी सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र दिए गए।

खूंटी : खूंटी के ग्रामीण युवाओं को खेती के जरिए आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। इसी कड़ी में सिल्दा और कालमाटी गांव के 29 युवाओं ने सब्जी की खेती और नर्सरी तैयार करने का 12 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा किया। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), खूंटी में यह प्रशिक्षण 29 सितंबर से शुरू हुआ था। प्रशिक्षण पूरा होने पर शनिवार को सभी सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र दिए गए।

खेती की नई तकनीकों का मिला प्रशिक्षण

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सब्जियों की रोपाई, पौधे तैयार करने, ड्रिप इरीगेशन और उन्नत बीजों के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। मुख्य प्रशिक्षक हरेन्द्र कुमार ने मधुमक्खी पालन, जैविक खाद और कम्पोस्ट बनाने के तरीके भी सिखाए। इसके साथ ही फसलों को कीटों और खराब मौसम से बचाने के उपाय बताए गए।

आरसेटी के वरिष्ठ संकाय एवं फैसिलेटर सुशील कुमार ने युवाओं को खेती को व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने फसल की बिक्री, कारोबार का प्रबंधन और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेने के बारे में जानकारी दी।

अपना काम शुरू करने में मिलेगी मदद

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं से जोड़ने की पहल की जाएगी। इसके तहत प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शिशु, किशोर और तरुण श्रेणियों की जानकारी दी गई। साथ ही, युवाओं से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण के आवेदन भी भरवाए गए।

समापन समारोह में आरसेटी के निदेशक बसंत कुमार हजाम और सुशील कुमार ने 29 प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों का इस्तेमाल कर रोजगार शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

तीन महीने में शुरू होंगे नए प्रशिक्षण

आरसेटी के निदेशक बसंत कुमार हजाम ने बताया कि अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में संस्थान की ओर से नए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इनमें महिला दर्जी, सुकर पालन और मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण शामिल है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को हुनर सिखाकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *