Patna: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने शनिवार (10 अक्टूबर 2026) को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के वृद्धजन, दिव्यांगजन और विधवा बहनों सहित कुल 1 करोड़ 08 लाख 36 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से राशि अंतरित की। प्रति लाभार्थी 1100 रुपये की दर से कुल 1,237 करोड़ 48 लाख रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है।
Read more: बिहार में 1.08 करोड़ लोगों को पेंशन का सहारा, 10 तारीख होगी खास
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी तथा सभी जिलों के जिलाधिकारी जुड़े हुए थे। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि गरीबों और वंचितों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति उनकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बिजेन्द्र प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सितम्बर में जुड़े 93,835 नए लाभार्थी
सीएम ने जानकारी दी कि सितम्बर 2026 में 93,835 नए लाभार्थी सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े हैं। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये की गई थी, जिससे जरूरतमंदों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक महीने की 10 तारीख को पेंशनधारियों के खातों में समयबद्ध तरीके से राशि भेज दी जाए।
Read more: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की तारीख तय, हर महीने 10 को मिलेंगे 1100 रुपये
कोई पात्र लाभार्थी न छूटे
समीक्षा के दौरान सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन का पात्र लाभार्थी छूटने न पाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र के गांवों में जाकर यह देखें कि सभी योग्य लाभुकों को समय पर पेंशन मिल रही है या नहीं।
Read more: सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को मिली सौगात, खाते में पहुंचे 1100-1100 रुपये
पंचायत विकास दिवस और हेल्थ सर्वे पर जोर
सीएम सम्राट ने कहा कि पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विशेष तौर पर यह अभियान चलाया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक पेंशन से वंचित न रहे। इसके साथ ही, हेल्थ सर्वेक्षण के दौरान भी यह अनिवार्य रूप से पता लगाया जाए कि योग्य लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल रहा है या नहीं।





