Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

रांची के अरगोड़ा में 45 लाख की लागत से बनेगा डिज्नीलैंड जैसा दुर्गा पूजा पंडाल

दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची के अरगोड़ा में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार अरगोड़ा दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति की ओर से करीब 45 लाख रुपये की लागत से पेरिस के डिज्नीलैंड की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। 100 फीट ऊंचे और 60 फीट चौड़े इस पंडाल को आकर्षक रूप देने में कारीगर दिन-रात जुटे हैं।

रांची : दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची के अरगोड़ा में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार अरगोड़ा दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति की ओर से करीब 45 लाख रुपये की लागत से पेरिस के डिज्नीलैंड की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। 100 फीट ऊंचे और 60 फीट चौड़े इस पंडाल को आकर्षक रूप देने में कारीगर दिन-रात जुटे हैं। इसके निर्माण में थर्माकोल, बीट और लोहे का इस्तेमाल किया जा रहा है। 15 अक्टूबर से श्रद्धालु पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे।

16 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा होगी स्थापित

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

पंडाल के अंदर मां दुर्गा की 16 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पुजारी अनिल पांडेय पूजा-अर्चना कराएंगे। पूजा परिसर में बच्चों के मनोरंजन के लिए मिकी माउस भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा लाइट शो के जरिए श्रद्धालुओं को राम दरबार के दर्शन कराए जाएंगे। पूजा के दौरान भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। 19 अक्टूबर को मंदिर में बकरों की बलि दी जाएगी। वहीं, गया से आने वाली गायकों की टीम माता रानी का जागरण करेगी।

अरगोड़ा मैदान में होगा रावण दहन

दुर्गा पूजा के साथ अरगोड़ा मैदान में दशमी के दिन रावण दहन का आयोजन भी किया जाएगा। समिति के प्रधान महासचिव मुनेश्वर साहु ने बताया कि कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा। इस दौरान रिमोट से पटाखे फोड़े जाएंगे।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास व्यवस्था

पंडाल में श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए सात प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा 40 साइड गेट भी होंगे, जहां विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। भीड़ को संभालने और श्रद्धालुओं की मदद के लिए स्वयंसेवकों के साथ प्रशासन की टीम भी तैनात रहेगी। समिति की ओर से पूजा पंडाल को अंतिम रूप देने का काम तेजी से किया जा रहा है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *