फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार में हर दिन 3,600 से ज्यादा छापेमारी, 5.87 लाख लीटर शराब जब्त

बिहार में शराबबंदी पर सख्ती: सितंबर महीने में 3,600 से अधिक औसतन दैनिक छापेमारी, 5.87 लाख लीटर शराब जब्त

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार में अवैध शराब के कारोबार और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस और उत्पाद विभाग को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर महीने में राज्यभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रतिदिन औसतन 3,600 से अधिक छापेमारी की गई है।

एक महीने में 1 लाख से अधिक स्थानों पर छापे

आंकड़ों के मुताबिक, बीते सितंबर माह में कुल 1 लाख 7 हजार से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 9,300 अभियोग (मामले) दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कानून तोड़ने वाले 10 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है:

– शराब पीने के आरोप में: 7,461 लोगों को पकड़ा गया।

– अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री में: 3,200 से अधिक गिरफ्तारियां अवैध धंधेबाजों की हुईं।

भारी मात्रा में शराब और वाहन जब्त

सितंबर महीने में की गई इन व्यापक छापामारी के दौरान कुल 5 लाख 87 हजार 618 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है:

– अवैध देशी शराब: 4 लाख 17 हजार लीटर

– स्पिरिट: 4,600 लीटर

– विदेशी शराब: 1 लाख 65 हजार 360 लीटर

इसके अलावा, इस अवैध कारोबार में इस्तेमाल किए जा रहे 982 वाहनों को भी जब्त किया गया है, जिनमें 683 दोपहिया, 83 तिपहिया, 185 चारपहिया और 31 बड़े वाहन शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य को नशामुक्त बनाने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए यह अभियान आगे भी इसी कड़ाई के साथ जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram