Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

थाने के गेट पर गन-गोली वाले गाने पर रील वायरल, कहां थी पुलिस?

सीतामढ़ी में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल: थाने के मुख्य गेट के सामने युवती ने गन और गोली वाले गाने पर बनाई रील

Sitamarhi: बिहार के सीतामढ़ी जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाने वाला एक मामला सामने आया है। शहर के मेहसौल थाने के ठीक मुख्य गेट के सामने एक युवती द्वारा गन (बंदूक) और गोली वाले गानों पर रील बनाने का मामला प्रकाश में आया है।

थाने के गेट पर रील और पुलिस बेखबर

यह भी पढ़ें: खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

सामने आई जानकारी के अनुसार, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘ड्रीम इंस्टा क्वीन 00’ नाम के पेज पर अपलोड किया गया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं:

– क्या थाने के ठीक सामने वीडियो बना रही युवती पर वहां मौजूद किसी भी पुलिसकर्मी की नजर नहीं पड़ी?

– जिस स्थान पर सुरक्षा और चौकसी सबसे मजबूत होनी चाहिए, वहां इस तरह की बेफिक्री कैसे संभव है?

यह भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात

– क्या जिले की पुलिस इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है?

जांच और कार्रवाई का इंतजार

हालाँकि, अभी तक वायरल वीडियो में किसी वास्तविक हथियार के इस्तेमाल या किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस तरह थाने के सामने कानून और सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाले वीडियो का सामने आना पुलिस की निगरानी व्यवस्था की पोल खोलता है। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि जिला पुलिस इस वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर क्या ठोस कार्रवाई करती है या यह मामला महज सोशल मीडिया की सुर्खियां बनकर रह जाता है।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *