फॉण्ट कनवर्टर NEW

Gumla Road Accident: चंदाली से लौटते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर में तीन युवकों की मौत

Jharkhand News: गुमला जिला में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा टोटो थाना क्षेत्र के खरका चौक के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: गुमला जिला में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा टोटो थाना क्षेत्र के खरका चौक के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही टोटो थाना में पदस्थ एसआई इमानुएल कोंगाड़ी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों तथा पुलिस की मदद से तीनों युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद तीनों युवकों के परिजनों के बीच मातम फैल गया, और परिवार वाले अपने बच्चों की मौत पर गहरे दुख में डूब गए।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक चंदाली गांव में अपनी बहन के घर गए हुए थे, जहां उनकी बहन की हाल ही में शादी हुई थी। रात को खाना खाने के बाद, तीनों युवकों ने घर लौटने का फैसला किया। हालांकि, उनकी बहन के ससुराल वालों ने उन्हें रात को जाने से मना किया था, लेकिन युवकों ने रात में ही घर लौटने की ठानी और बाइक से निकल पड़े। उसी दौरान खरका चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश जारी है। मृतकों की पहचान शिवचरण उरांव, रोहित उरांव, और सतीश उरांव के रूप में हुई है, जो सभी 18 साल के थे और चेगरी तथा अरंगी झरिया टोली के रहने वाले थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram