फॉण्ट कनवर्टर NEW

छात्रों की समस्याओं का होगा समाधान, NSUI ने किया QR कोड लॉन्च

रांची। झारखंड प्रदेश NSUI ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सभागार में 26 अप्रैल 2025 को “हम बदलेंगे झारखंड” पोस्टर का विमोचन किया। इसके माध्यम से हम बदलेंगे झारखंड का QR CODE जारी किया गया है। इस QR CODE के माध्यम से सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। झारखंड प्रदेश NSUI ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सभागार में 26 अप्रैल 2025 को “हम बदलेंगे झारखंड” पोस्टर का विमोचन किया। इसके माध्यम से हम बदलेंगे झारखंड का QR CODE जारी किया गया है। इस QR CODE के माध्यम से सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी अपनी समस्याओं से संगठन को अवगत करा सकेंगे और संगठन के पदधारी इन समस्याओं का ससमय निदान कर सकेंगे। इसकी जानकारी देते हुए अध्यक्ष विनय ने बताया कि इसके माध्यम से परीक्षा परिणाम में देरी, रजिस्ट्रेशन की त्रुटियां, छात्रवृत्ति से संबंधित अड़चने, विद्यार्थियों के साथ भेदभाव, हॉस्टल, पुस्तकालय, वाई-फाई, कक्षाएं आदि से जुड़ी समस्याओं को विद्यार्थी सीधे संगठन के झारखंड प्रदेश कार्यालय तक पहुंचा सकेंगे। रांची प्रभारी मुशर्रफ ने कहा “हम बदलेंगे झारखंड” के तहत ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों से जुड़ने के लिए राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों का NSUI प्रदेश कमिटी भ्रमण करेंगी। ये मुहीम राज्य के छात्र-छात्राओं के लिए लाभकारी साबित होगा। छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर कुलपति से मुलाकात की जायेगी एवं उन्हें समस्याओं की सूची दी जायेगी और उसका त्वरित समाधान किया जाएगा। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद, संकेत सुमन, प्रदेश महासचिव वजाहत उल्लाह, प्रदेश सचिव अंकिता शिखर आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram