फॉण्ट कनवर्टर NEW

SIR पर बोकारो में गरजे वामदल, चुनाव आयोग पर उठाए बड़े सवाल

Bokaro : वामपंथी पार्टियों ने देशव्यापी अभियान के तहत बोकारो नया मोड़, बिरसा चौक पर प्रतिवाद सभा कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत हटाए जाने की मांग की। वामपंथी नेताओं ने ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने के अलावा एसआइआर की प्रक्रिया को तत्काल

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro : वामपंथी पार्टियों ने देशव्यापी अभियान के तहत बोकारो नया मोड़, बिरसा चौक पर प्रतिवाद सभा कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत हटाए जाने की मांग की।
वामपंथी नेताओं ने ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने के अलावा एसआइआर की प्रक्रिया को तत्काल रोके जाने और गलत तरीके से काटे गए सभी मतदाताओं को मताधिकार फिर से बहाल करने, चुनाव आयोग की स्वतंत्र और निष्पक्ष कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की वर्तमान व्यवस्था को खत्म कर निष्पक्ष नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की तीन सदस्य कमेटी द्वारा नियुक्त किए जाने की मांग दोहराई है।
वामपंथी पार्टियों के नेताओं ने कहा है कि जिस प्रकार मुख्य चुनाव आयुक्त ने दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार कर, उनकी उपेक्षा कर मनमाने ढंग से निर्णय किए हैं। वह निर्णय गैर संवैधानिक और गैर कानूनी हैं। इससे चुनाव आयोग की निष्पक्षता पूरी तरह प्रभावित हुई है।
वामदलों ने कहा है कि पूरी प्रक्रिया को केंद्रित कर चुनाव आयोग का पूरा जोर मतदाताओं को शामिल करने की मुख्य जिम्मेदारी से हट कर मतदाता सूची से मतदाताओं को बाहर करने और सत्ताधारी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने तक सीमित हो गया है।
हम मांग करते हैं की इंडियन एक्सप्रेस में छपी खोजपरक रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान लेकर कथित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर निर्वाचन प्रक्रिया में हुई धोखाधड़ी और वोटर लिस्ट से लाखों मतदाताओं के नाम
गायब किए जाने की जांच अपनी निगरानी में कराए।
झारखंड में एसआईआर के दौरान 63 लाख 24 हजार 116 मतदाताओं को विभिन्न कारणों से नोटिस जारी किया गया है. यह जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी है। इनमें 45,55,227 तार्किक विसंगति, 14,03,205 नो-मैपिंग और 3,65,684 डेमोग्राफिक समान प्रविष्टि वाला मामला बताया गया हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसी विसंगतियां हैं जो सामान्य मानवीय या रिकॉर्ड संबंधी त्रुटियों से जुड़ी हो सकती हैं। वामदलों का मानना है कि इस प्रक्रिया का सबसे ज्यादा असर मुस्लिम अल्पसंख्यकों, आदिवासियों , दलितों , गरीब, अशिक्षित, महिलाओं पर पड़ सकता है.
प्रतिवाद सभा को सीपीएम के राज कुमार गोराई, भाकपा माले के देवदीप सिंह दिवाकर, सीपीआई के स्वंयवर पासवान,एसयूसीआई के आर एस शर्मा के अलावा मोहन चौधरी,आर एन सिंह, कुमुद महतो, दिलीप ओझा,एस एन प्रसाद,राजू दूबे ने भी संबोधित किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram