फॉण्ट कनवर्टर NEW

यात्रा के बीच माताओं की परेशानी होगी दूर, स्टेशन पर बना बूथ

Bokaro : महिला यात्रियों, विशेषकर माताओं एवं शिशुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब चास द्वारा बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक ब्रेस्टफीडिंग बूथ (स्तनपान कक्ष) का निर्माण कराया गया है। ऱोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro : महिला यात्रियों, विशेषकर माताओं एवं शिशुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब चास द्वारा बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक ब्रेस्टफीडिंग बूथ (स्तनपान कक्ष) का निर्माण कराया गया है। ऱोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा की इस पहल का उद्देश्य रेल यात्रा के दौरान महिलाओं को अपने शिशुओं को स्तनपान कराने के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं निजी स्थान उपलब्ध कराना है।
ब्रेस्टफीडिंग बूथ का उद्घाटन रोटरी जिला पाल अनु नारंग एवं क्षेत्रीय रेल प्रबंधक विनित सिंह सहायक क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अंकिता सिंह द्वारा किया गया।स्टेशन मास्टर संतोष नायक भी उपस्थित रहे।
सहायक जिला पाल पूजा बैद एवं निरुपमा सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छोटे बच्चे यात्रा करते हैं। पूजा ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर शिशु को स्तनपान कराने में माताओं को कई बार असुविधा एवं संकोच का सामना करना पड़ता है। इसी आवश्यकता को देखते हुए रोटरी क्लब चास ने यह सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की है।
रोटरी जिला 3250 की जिला पाल अन्नु नारंग ने कहा कि रोटरी क्लब चास का उद्देश्य केवल सेवा करना ही नहीं, बल्कि ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिनका सीधा लाभ आम लोगों को मिले। एआरएम विनित सिंह ने कहा कि ब्रेस्टफीडिंग बूथ माताओं के सम्मान, सुविधा और शिशुओं के स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए उन्होंने रोटरी क्लब चास की तारीफ की।
सचिव बिनोद चोपड़ा ने कहा कि यह बूथ अन्य संस्थाओं को भी जनहित में ऐसी सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पाल संदीप नारंग एवं महेश केजरीवाल तथा संजय बैद, नरेंद्र सिंह, माधुरी सिंह, ललिता चोपड़ा, सिद्धार्थ पारख,दीपक झांझरिया, शैल रस्तोगी,प्रकाश केजरीवाल,
अभिषेक कुमार वाणिज्य निरीक्षक
सुमित झा मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक
संतोष कुमार टिकट निरीक्षक, अर्चना सिंह, पल्लवी प्रसाद, पूर्वी अग्रवाल ज्योति अग्रवाल, किरण कुमार आरती पारख कल्याणी गुप्ता, डॉ जॉन ल्यू, घनश्याम दास,मोहित अग्रवाल, खोनेन,प्रदीप रे आदि उपस्थित थे

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram