Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»आयोग बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण को सुलभ बनाने की दिशा में कार्यरत : रूचि कुजूर
#Trending

आयोग बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण को सुलभ बनाने की दिशा में कार्यरत : रूचि कुजूर

By Muzaffar HussainApril 12, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

देवघर। झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके पोषण को सुलभ बनाने की दिशा में कार्यरत है। साथ ही, आयोेग बाल तस्करी एवं बाल श्रम की रोकथाम हेतु भी प्रयासरत है। आने वाले दिनों में आयोग का कार्य सकारात्मक रूप में आमलोगों के बीच दिखेगा। यह बातें झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य रूचि कुजूर ने कही। वह 11 अप्रैल 2025 को देवघर जिला में विभागीय पदाधिकारियों संंग समीक्षा बैठक कर रहीं थीं। शिक्षा विभाग के पदाधिकारियाें को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा बच्चे किसी भी देश एवं राज्य के भविष्य होते हैं। उनके सर्वांगीण विकास से ही मातृभूमि संवरती है। देश और राज्य का विकास होता है। इसलिए हर हाल में ड्राप आउट बच्चों पर नजर रखें एवं बच्चों को शिक्षण के लिए प्रोत्साहित करें।

निजी स्कूलाें एवं भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान

आयोग की सदस्य रूचि कुजूर ने निजी स्कूलों के लिए कई दिशा-निर्देश देते हुए इसका अनुपालन करने को कहा है। इनमें गरीब बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार, स्कूल वैन में सुरक्षा के मापदंड का पालन, स्कूल कर्मचारियों का चरित्र प्रमाण समेत कई आवश्यक निर्देश शामिल हैं। वहीं, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा यह सुनिश्चित करें कि आंगनबाड़ी और सभी आवासीय भोजन की गुणवत्ता की समय पर जांच हो। सिविल सर्जन को न्यू बोर्न बेबी यूनिट और कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। मद्य निषेध पदाधिकारी को उन्होंने कहा किसी भी शिक्षण संस्थान के पास अवैध नशीली पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाएं। बच्चों को इन नशीली पदार्थों से दूर रखा जाना आवश्यक हैै।

बालहित में सभी मानको काे पूरा करने का निर्देश

आयोग की सदस्य रूचि कुजूर ने द्वय पदाधिकारियों जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं जिला बाल कल्याण समिति सदस्य को बालहित में सभी मानकों को पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा सभी मानको को पूरा करते हुए बाल-बालिका गृह का हमेशा औचक निरिक्षण करें। विसंगतियों काे दूर करें और बालहित में सुविधाओं और सुरक्षा का ध्यान रखें। बैठक के बाद उन्होंने सभी पदाधिकारी संग बालिका सुधार गृह का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक से पूर्व रूचि कुजूर ने बाबा मंदिर में पूजा अर्चना भी की। बैठक में मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कुमारी रंजना, जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार, सिविल सर्जन डॉ जेके चौधरी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी मीरा कुमारी, मद्य निषेध पदाधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव, सीडब्लूसी अध्यक्ष कौशल कुमार, सदस्य मनोरमा सिंह, देवेंद्र पांडे, संजय कुमार सिंह, बेबी सरकार, जिला बाल संरक्षण इकाई की सुषमा प्रिया एवं अनिल पासवान उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.