फॉण्ट कनवर्टर NEW

हवाई नगर में हादसे का शिकार हुआ टेम्पो, तीन घायल

बिरसा चौक से हटिया जाने वाले रास्ते में बुधवार को हवाई नगर पेट्रोल पंप के पास एक टेम्पो हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में टेम्पो सवार तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: बिरसा चौक से हटिया जाने वाले रास्ते में बुधवार को हवाई नगर पेट्रोल पंप के पास एक टेम्पो हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में टेम्पो सवार तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

बताया जा रहा है कि टेम्पो बिरसा चौक की ओर से हटिया जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास अचानक दुर्घटना हो गई। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram