फॉण्ट कनवर्टर NEW

Strait of Hormuz: होर्मुज में भारी तनाव, एक ही दिन में कई जहाज तबाह

Strait of Hormuz में अमेरिका द्वारा 5 ईरानी क्रूड टैंकर नष्ट करने के बाद ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों पर मिसाइल हमले और ड्रोन जब्त करने का दावा किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Tehran, Iran: खाड़ी क्षेत्र और सामरिक रूप से बेहद अहम Strait of Hormuz एक बार फिर जंग के मैदान में तब्दील हो गया है, जहां पिछले 24 घंटों में दोनों पक्षों की ओर से कई जहाजों पर हमले और जवाबी कार्रवाई की खबरें सामने आई हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) द्वारा पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट करने के बाद ईरान ने कुवैत, जॉर्डन और बहरीन के उन बंदरगाहों को खाली करने की खुली चेतावनी जारी की है, जहां अमेरिकी सेना की मौजूदगी है।

Strait of Hormuz में आर-पार: अमेरिका ने नष्ट किए 5 ईरानी तेल टैंकर

ईरानी सरकारी टीवी पर प्रसारित बयान में साफ कहा गया है कि अमेरिकी सैन्य गतिविधियों में सहयोग करने वाले बंदरगाहों पर मौजूद जहाजों को निशाना बनाया जाएगा। इस ताजा घटनाक्रम ने खाड़ी क्षेत्र में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ गई है।

CENTCOM ने ईरानी मिसाइल हमलों का दिया जवाब

अमेरिकी सेना के अनुसार, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने हाल ही में अमेरिकी नौसैनिक युद्धपोत को दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने का प्रयास किया था, जो नाकाम रहे। इसके जवाब में अमेरिकी बलों ने ओमान की खाड़ी और खार्ग द्वीप के पास कार्रवाई करते हुए एमटी कवज, एमटी चारमीनार, एमटी होराइजन 1, एमटी रीस्को और एमटी दरिया नामक पांच क्रूड ऑयल कैरियर्स को तबाह कर दिया।

ईरान का पलटवार: अमेरिकी युद्धपोतों और ड्रोन पर एक्शन का दावा

ईरानी सेना (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी नौसैनिक विध्वंसक जहाजों डीडीजी-119 और डीडीजी-53 पर सफल मिसाइल हमले किए हैं। हालांकि, इन दावों की किसी स्वतंत्र स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही ईरान ने समुद्र में एक अमेरिकी अंडरवाटर ड्रोन को अपने कब्जे में लेने की बात कही है।

पेंटागन का स्पष्टीकरण और तेल संकट की आहट

ड्रोन को लेकर पेंटागन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अंडरवाटर ड्रोन एक दिन पहले ही खराब हो चुका था और यह पुराना मॉडल होने के कारण किसी भी संवेदनशील या वर्गीकृत डेटा से लैस नहीं था। दोनों पक्षों के बीच जारी इस भारी सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और तेल बाजार में गहरा डर पैदा कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram