नई दिल्ली: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल-II, जुलाई 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत देशभर के डाकघरों में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर भर्ती की जाएगी।
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक GDS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान किया जा सकेगा।
आवेदन में सुधार का भी मौका
आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर उम्मीदवारों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी। विभाग 23 और 24 सितंबर 2026 को आवेदन और रजिस्ट्रेशन में सुधार का मौका देगा। सुधार शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा।
विभाग ने बताया है कि एक उम्मीदवार केवल एक ही रजिस्ट्रेशन कर सकता है। एक से अधिक या डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन मिलने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और नियमों के तहत कार्रवाई भी हो सकती है।
फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना जरूरी
उम्मीदवारों को आवेदन के साथ दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में हाल की फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांचने की सलाह दी गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- OTR: 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान: 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026
- आवेदन में सुधार: 23 से 24 सितंबर 2026
- समय सीमा: सभी प्रक्रियाओं के लिए शाम 5 बजे तक
भर्ती से संबंधित पदों और डाक सर्किलों में रिक्तियों की जानकारी अधिसूचना के Annexure-I में दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना और पात्रता शर्तों को जरूर पढ़ लें।




