फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची बंद में मुस्तैद दिखा जिला प्रशासन, नहीं हुई कोई हताहत

रांची। सिरम टोली फ्लाई ओवर के संबंध में कतिपय सरना समिति के सदस्यों द्वारा आहूत रांची बंद एवं चक्का जाम शांतिपूर्ण रहा। बंदी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। कहीं से भी किसी प्रकार की कोई हताहत की सूचना नहीं है। एक दिन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। सिरम टोली फ्लाई ओवर के संबंध में कतिपय सरना समिति के सदस्यों द्वारा आहूत रांची बंद एवं चक्का जाम शांतिपूर्ण रहा। बंदी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। कहीं से भी किसी प्रकार की कोई हताहत की सूचना नहीं है। एक दिन पहले से ही जिला प्रशासन इस बंदी को लेकर अलर्ट था और दंडाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई थी। सभी प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

पुलिस-प्रशासन ने संयम से लिया काम

कई स्थानों पर बंद समर्थकों द्वारा आवागमन को कुछ समय अवरोध करने का प्रयास किया गया। बंद समर्थकों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल थे। लेकिन प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस बल द्वारा संयम से कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए स्थिति को सामान्य बनाए रखा गया। बंद के दौरान महिला बंद समर्थकों को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी।

आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं हुई

आवश्यक सेवाएं बाधित ना रहें, इस बात को प्रशासन ने सुनिश्चित किया। अस्पताल, एंबुलेंस, दवा की दुकान और परीक्षार्थियों को बंद से किसी तरह की परेशानी न हो यह भी प्रशासन ने सुनिश्चित किया। पुरुलिया रोड सहित अन्य स्थान पर परीक्षा के लिए केंद्र तक पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। सभी प्रमुख स्थलों में प्रदर्शन एवं प्रदर्शनकारियों की वीडियोग्राफी की गई है। इन वीडियोग्राफी का जिला पुलिस द्वारा अवलोकन एवं समीक्षा किया जाएगा, तत्पश्चात आवश्यकतानुसार नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram