Patna: बिहार सरकार राज्य में खनिज संसाधनों के उपयोग और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए तेजी से कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 17 अगस्त 2026 को पटना के होटल मौर्या में आयोजित कोयला एवं खान मंत्रालय, भारत सरकार की खनिज ब्लॉक नीलामी कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉकों का सर्वे कराया जाएगा और 15 अक्टूबर से खनन कार्य शुरू करने की दिशा में पहल की जाएगी।
Read more: स्व. देवशरण सिंह जयंती: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन, कई दिग्गज रहे मौजूद
9 महीने में खनन ब्लॉक शुरू करने का लक्ष्य
आज पटना स्थित होटल मौर्या में कोयला एवं खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी एवं एन.एम.ई.डी.टी. कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री सतीशचंद्र दुबे जी एवं माननीय मंत्री श्री प्रमोद… pic.twitter.com/oily379VHD
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 17, 2026
मुख्यमंत्री ने बताया कि 44 में से 28 कोल ब्लॉकों में सर्वे का काम आगे बढ़ चुका है। आगामी 30 सितंबर से पहले 30 से अधिक कोल ब्लॉक आवंटित कर दिए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य रिकॉर्ड 9 महीने के भीतर इन खनिज ब्लॉकों को शुरू करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण का पूरा ध्यान रखा जाएगा और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
₹5 लाख करोड़ के निवेश का रखा लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खनिज केंद्र स्थापित किए जाएंगे और नवंबर तक 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। खनिजों से प्राप्त होने वाली रॉयल्टी का सीधा उपयोग राज्य के विकास और जनता के हित में होगा। उन्होंने बताया कि बिहार का बजट अब 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और राज्य में संसाधनों की कोई कमी नहीं है।
किस जिले में कौन से खनिज संसाधन?
मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रमुख खनिज क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए बताया कि:
रोहतास: लाइम स्टोन का बड़ा केंद्र
औरंगाबाद: मिनिरल बेल्ट का समृद्ध रिसोर्स
जहानाबाद एवं जमुई: मैग्नेट के भंडार
गया, बांका एवं भागलपुर: विभिन्न महत्वपूर्ण खनिजों के संसाधन
निवेशकों को सुरक्षा और रियायतों का भरोसा
मुख्यमंत्री ने निवेशकों से निर्भीक होकर बिहार में निवेश करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों को हर स्तर पर सहयोग और रियायतें देगी। कार्यक्रम को केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और संयुक्त सचिव कदम संदीप वी. ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार सहित केंद्र और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।





