फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

स्व. देवशरण सिंह जयंती: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन, कई दिग्गज रहे मौजूद

Patna: स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय देवशरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर 17 अगस्त 2026 को पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानमंडल के मुख्य द्वार संख्या-10

स्व. देवशरण सिंह जयंती

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Patna: स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय देवशरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर 17 अगस्त 2026 को पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानमंडल के मुख्य द्वार संख्या-10 के उत्तरी पार्क में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी।

राजकीय समारोह में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

इस राजकीय समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव और बिहार विधान परिषद् के उपसभापति रामवचन राय ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मंत्रिमंडल के सदस्यों और सांसदों ने दी श्रद्धांजलि

समारोह में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, सांसद कौशलेंद्र कुमार और स्व. देवशरण सिंह के सुपौत्र व विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी मौजूद रहे।

साथ ही जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश कुशवाहा, विधायक श्याम रजक, विधायक राधाचरण साह, विधायक वशिष्ठ सिंह, विधायक रामसेवक सिंह, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, विधान पार्षद रीना देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

देशभक्ति गीतों का हुआ गायन

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन किया गया। इसके अलावा कलाकारों ने राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram