फॉण्ट कनवर्टर NEW

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर Air India सख्त, सभी पायलटों का डोप टेस्ट अनिवार्य

फुकेत-दिल्ली उड़ान के एक पायलट के डोप टेस्ट में गांजा (मरिजुआना) पॉजिटिव पाए जाने के बाद एअर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली। फुकेत-दिल्ली उड़ान के एक पायलट के डोप टेस्ट में गांजा (मरिजुआना) पॉजिटिव पाए जाने के बाद एअर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने अपने पूरे ग्रुप के सभी पायलटों का डोप टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

एअर इंडिया ने कर्मचारियों को भेजे पत्र में कहा है कि कंपनी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के सभी नियमों का पालन करती है। एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियामक नियमों से आगे बढ़कर यह कदम उठाया है।

कंपनी के अनुसार, डोप टेस्ट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पायलट प्रतिबंधित दवा या नशीले पदार्थ का सेवन न कर रहा हो। यह जांच गुरुग्राम स्थित एअर इंडिया की अकादमी, उड़ान के बाद होने वाली फ्लाइट ब्रीफिंग और एयरलाइन के कार्यालयों में की जाएगी।

एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उनका भरोसा कंपनी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। एयरलाइन का कहना है कि सुरक्षा के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram