फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार ले जाई जा रही थी शराब की खेप, मिहिजाम पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा

मिहिजाम थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

जामताड़ा। मिहिजाम थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार निवासी राजा कुमार और विष्णु पंडित के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया।

मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक के पास दो युवक संदिग्ध हालत में खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़ लिया।

पुलिस ने दोनों के पास मौजूद बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी के अनुसार, शराब की यह खेप तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही थी। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram