Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»होली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सामाजिक सौहार्द बिगाड़नेवालों की खैर नहीं
#Trending

होली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सामाजिक सौहार्द बिगाड़नेवालों की खैर नहीं

By Muzaffar HussainMarch 12, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। होली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। किसी भी परिस्थिति में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा। यह बातेंं उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने कही। वह बुधवार 12 मार्च 2025 को शांति समिति की बैठक में बोल रहे थे। यह बैठक समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित कमरा संख्या-505 में आयोजित की गई थी। उपायुक्त ने शांति समिति के सदस्यों से कहा विधि व्यवस्था से संबंधित यदि कोई जानकारी उन्हें मिलती है तो अविलंब इसकी जानकारी उपलब्ध करायें। आमलोगोंं से अपील करते हुए उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले मैसेज कतई फारवर्ड नहीं करें। साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री शांति समिति की बैठक करते

उन्होंने रांचीवासियों से अफवाहों से बचने की भी अपील की। साथ ही, होली के दौरान पानी, बिजली, साफ-सफाई एवं आवश्यक स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने की भी बात कही। बैठक में मुख्य रूप से डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं बुण्डू, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), जिला नजारत उप समाहर्त्ता संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

सामाजिक सौहार्द बिगाड़नेवालों की खैर नहीं

बैठक के दौरान डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा हमारा देश तुलसी, कबीर, नानक, रसखान जैसे संतो का देश है। रांची की संस्कृति-तहजीब में भाईचारगी है। हमेशा की तरह इस बार भी रांचीवासी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर रमजान और होली मनायेंगे। उन्होंने कहा शांति समिति के सदस्य इस बात का ध्यान रखें कि छोटी बात बड़ी न होने पाए। कम उम्र के बच्चे गलती करते हैं तो उसे बढ़ने नहीं दें। वहीं, उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़नेवालों की खैर नहीं है। पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा होली के दौरान जिला में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी। सभी संवेदनशील स्थानों पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था होगी।

शांति समिति में जुडेंगे नये सदस्य, आई कार्ड भी होगा जारी

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा शांति समिति के सदस्यों के सुझावों को नोट किया गया है। जिला प्रशासन होली में बेहतर से बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास करेगी। उन्होंने शांति समिति के सहयोग की सराहना करते हुए कहा जिस प्रकार दुर्गा पूजा में सभी का सहयोग मिला, उसी तरह होली एवं रमजान के साथ-साथ आने वाले त्योहार रांचीवासी एवं समिति के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किए जायेंगे। उपायुक्त ने  केन्द्रीय शांति समिति के साथ नये सदस्यों को भी जोड़ने की बात कही। इस बाबत जिला प्रशासन द्वारा संबंधित थाना एवं सीओ को इस संबंध में पत्र दिया गया है। सत्यापन के बाद नए सदस्यों को समिति से जोड़ा जायेगा। उपायुक्त ने यह भी कहा शांति समिति के सदस्यों के लिए जिला प्रशासन आई कार्ड भी जारी करेगा। उन्हाेंने समिति से महिलाएं काे भी जुड़ने का आग्रह किया है। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों ने रमजान के दौरान होलिका दहन एवं सांप्रदायिक सौहार्द के साथ होली मनाने की बात कही। समिति के सदस्यों द्वारा आपराधिक प्रवृति के लोगों पर कार्रवाई करने, रैश ड्राइविंग पर लगाम लगाने सहित कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.