फॉण्ट कनवर्टर NEW

एलबीएसएम कॉलेज छात्र पर जानलेवा हमला, गिरफ्तारी न होने पर थाने का घेराव

Jamshedpur News: एलबीएसएम कॉलेज के छात्र शुक्रा हो पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में शनिवार को परसुडीह थाना परिसर में छात्रों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग थाना पहुंचे और मुख्य प्रवेश द्वार के समक्ष प्रदर्शन करते हुए

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News:  एलबीएसएम कॉलेज के छात्र शुक्रा हो पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में शनिवार को परसुडीह थाना परिसर में छात्रों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग थाना पहुंचे और मुख्य प्रवेश द्वार के समक्ष प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि कॉलेज परिसर और आसपास लगातार असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे छात्र-छात्राओं में भय का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

घायल छात्र शुक्रा हो ने बताया कि बीते बुधवार की रात करीब 10 बजे वह अस्पताल से खाना खाने के लिए निकले थे। इसी दौरान परसुडीह थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा मैदान मोड़ के पास बाइक से पहुंचे चार से पांच युवकों ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी, लोहे की चेन और अन्य हथियारों से सिर, हाथ और कमर पर लगातार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

शुक्रा हो का कहना है कि कुछ दिन पहले छात्रावास परिसर में उन्होंने एक युवक और युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। उन्हें आशंका है कि उसी घटना का बदला लेने की नीयत से उन पर सुनियोजित हमला कराया गया। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की, ताकि पीड़ित छात्र को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram