फॉण्ट कनवर्टर NEW

गांधी जयंती पर रांची नगर निगम की पहल, होटल-प्रतिष्ठानों में शुरू हुआ कचरा पृथक्करण अभियान

शहर में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए रांची नगर निगम बल्क वेस्ट जनरेटर (BWG) को गीले कचरे का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को होटल ग्रीन होराईजन, होटल रेडिसन ब्लू

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: शहर में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए रांची नगर निगम बल्क वेस्ट जनरेटर (BWG) को गीले कचरे का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को होटल ग्रीन होराईजन, होटल रेडिसन ब्लू और कैपिटल हिल में विशेष अभियान शुरू किया गया।

अभियान के दौरान होटल प्रबंधन और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उन्हें 4-बिन कचरा पृथक्करण व्यवस्था की जानकारी दी गई। साथ ही परिसर में कम्पोस्ट मशीन या पीट-कम्पोस्ट जैसी व्यवस्था लगाकर गीले कचरे का वहीं प्रसंस्करण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

क्या है बल्क वेस्ट जनरेटर

नगर निगम के अनुसार, ऐसे प्रतिष्ठान और आवासीय परिसर जहां रोजाना 100 किलो या उससे ज्यादा कचरा निकलता है, 40 हजार लीटर या उससे अधिक पानी की खपत होती है या बिल्ट-अप क्षेत्र 20 हजार वर्गमीटर या उससे ज्यादा है, उन्हें बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में रखा जा रहा है।

चिन्हित BWG का पंजीयन केंद्रीय पोर्टल के माध्यम से कराया जा रहा है। नगर निगम के मुताबिक, अब तक 200 से अधिक बल्क वेस्ट जनरेटर का पंजीयन हो चुका है। निगम की टीम अन्य पात्र संस्थानों और आवासीय परिसरों की पहचान कर उनका पंजीयन भी करा रही है।

कचरा पैदा करने वालों की जिम्मेदारी तय करने पर जोर

नगर निगम का कहना है कि जिस परिसर से जितना कचरा निकलता है, उसके प्रबंधन की जिम्मेदारी भी उतनी ही होनी चाहिए। इसलिए BWG को गीले कचरे का परिसर में ही वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण करने के लिए तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

गीले कचरे का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण होने से कचरे को बाहर ले जाने की जरूरत कम होगी। इससे नगर निगम के कचरा परिवहन और संग्रहण पर दबाव भी कम होगा।

नागरिकों को भी मिलेगा फायदा

स्रोत पर कचरे को अलग करने और गीले कचरे का प्रसंस्करण करने से मिश्रित कचरे की मात्रा कम होगी। इससे नगर निगम को बचे हुए कचरे के संग्रहण और प्रबंधन में सुविधा होगी।

नगर निगम ने सभी पात्र प्रतिष्ठानों और आवासीय परिसरों से कचरे को स्रोत पर अलग करने और गीले कचरे के स्थानीय प्रसंस्करण की व्यवस्था अपनाने की अपील की है। निगम का कहना है कि स्वच्छ रांची बनाने के लिए नागरिकों, संस्थानों और नगर निगम की साझा भागीदारी जरूरी है।

Read more : दुर्गा पूजा को लेकर पिठोरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram