रांची: चुनाव आयोग की कार्यशैली के विरोध में शुक्रवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर विभिन्न छात्र और राजनीतिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया गया।
एनएसयूआई, आइसा और क्रांतिकारी जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने संविधान और मताधिकार की रक्षा की मांग उठाई। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी की। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों के मताधिकार की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ईवीएम से चुनाव कराने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और चुनाव प्रक्रिया में बदलाव की मांग की।
पुतला दहन और प्रदर्शन के कारण अल्बर्ट एक्का चौक और आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Read more : गांधी जयंती पर रांची नगर निगम की पहल, होटल-प्रतिष्ठानों में शुरू हुआ कचरा पृथक्करण अभियान




