फॉण्ट कनवर्टर NEW

एल खियांग्ते ने JPSC अध्यक्ष का पदभार संभाला, सदस्यों ने दी शुभकामनाएं

रांची। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव लालबियक्त लुबांगा खियांग्ते (एल खियांग्ते) ने गुरुवार 6 मार्च 2025 को झारखंड लाेक सेवा आयोग (JPSC) अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर JPSC की सदस्या अजिता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा एवं सदस्य डॉ

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव लालबियक्त लुबांगा खियांग्ते (एल खियांग्ते) ने गुरुवार 6 मार्च 2025 को झारखंड लाेक सेवा आयोग (JPSC) अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर JPSC की सदस्या अजिता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा एवं सदस्य डॉ जमाल अहमद समेत आयोग के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गाैरतलब हाे कि 22 अगस्त 2024 को तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. मेरी नीलिमा केरकेट्टा के सेवानिवृत्त होने के बाद से ही आयोग में अध्यक्ष का पद रिक्त था। इससे आयोग में नियुक्ति, पदोन्नत्ति समेत विभिन्न मामले लंबित थे। श्री खियांग्ते के पदभार ग्रहण करने से आयोग के कार्य में तेजी आयेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि विभिन्न पदों के स्थायी नियुक्ति काे लेकर भी आयोग की कार्यप्रणाली में तेजी आयेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram