Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जनता के बीच उतरने का कांग्रेस नेताओं को निर्देश, धर्मेंद्र सोनकर ने संगठन को किया अलर्ट
Jharkhand

जनता के बीच उतरने का कांग्रेस नेताओं को निर्देश, धर्मेंद्र सोनकर ने संगठन को किया अलर्ट

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 4, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News: कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने चाईबासा परिसदन में कांग्रेस के अग्रणी संगठनों, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्षों और चेयरमैन के साथ बैठक की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत उसके अग्रणी संगठन, प्रकोष्ठ और विभाग हैं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए।

उन्होंने सभी प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारियों से नियमित बैठकें आयोजित करने, संगठन का विस्तार करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखने की अपील की। साथ ही संगठन को अधिक सक्रिय बनाने और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया।

बैठक में उपस्थित विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्षों ने भी संगठन को मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के संबंध में अपने-अपने सुझाव रखे।

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, इंटक जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा, एससी सेल कोल्हान प्रभारी सुरज मुखी, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, आरजीपीआरएस जिला संयोजक रितेश कुमार तामसोय, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुलजार अंसारी, शमीम गद्दी, राजू रजक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चैनपुर और डुमरी के वीएलई संचालकों की बैठक, सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा

July 4, 2026

कोडरमा एनसीसी में ब्रिगेडियर दीपक गौर का भव्य स्वागत, कैडेटों को दिया बड़ा संदेश

July 4, 2026

लोहरदगा में बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरा, परिवार ने भागकर बचाई जान

July 4, 2026

RECENT ADDA.

चैनपुर और डुमरी के वीएलई संचालकों की बैठक, सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा

July 4, 2026

कोडरमा एनसीसी में ब्रिगेडियर दीपक गौर का भव्य स्वागत, कैडेटों को दिया बड़ा संदेश

July 4, 2026

लोहरदगा में बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरा, परिवार ने भागकर बचाई जान

July 4, 2026

झारखंड इंटक महाधिवेशन में बड़ा ऐलान, धीरज प्रसाद साहू ने मजदूरों को दिया भरोसा

July 4, 2026

झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी की माता का निधन

July 4, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.