फॉण्ट कनवर्टर NEW

भाजपा ने पंचायत से बूथ तक बनाया संगठन मजबूत करने का प्लान, कार्यकर्ताओं को मिले अहम निर्देश

Chaibasa News: भारतीय जनता पार्टी मंझारी मंडल की बैठक भरवरिया हाटटांड़ में मंडल अध्यक्ष सिद्धेश्वर गोप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई और मंडल प्रभारी प्रताप कटियार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News:  भारतीय जनता पार्टी मंझारी मंडल की बैठक भरवरिया हाटटांड़ में मंडल अध्यक्ष सिद्धेश्वर गोप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई और मंडल प्रभारी प्रताप कटियार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए प्रत्येक पंचायत स्तर पर प्रभारी, संयोजक और सह-संयोजकों की जिम्मेदारी तय की गई। ये पदाधिकारी मंडल, पंचायत और बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का संचालन और समन्वय करेंगे।

मंडल प्रभारी प्रताप कटियार महतो ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को बूथ से लेकर मंडल स्तर तक कार्यक्रमों की योजना बनाकर कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क और संवाद बनाए रखने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पंचायत स्तर तक पहुंचाने की अपील की।

पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई ने कहा कि वर्तमान में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। उन्होंने पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए-2 से अपने-अपने बीएलओ के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने और उन्हें सहयोग करने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी वैध मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी भी अवैध नाम को शामिल न होने दिया जाए।

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता समाज सेवा में लगातार सक्रिय हैं और यह कार्य गांव, समाज और संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 6 जुलाई को चाईबासा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री हरीश चंद्र केसरी ने किया।

बैठक में रामचंद्र गोप, गुरुचरण बांकुरा, सिकंदर हेंब्रम, साधु चरण पिंगुवा, समीर बिरुवा, अजीत प्रधान, रामचंद्र बेरवा, खगेश्वर रावत, जमादार, अनिता कुमारी, मंजू बिरुवा, कुशनु बिरुवा, डुम्बी बिरुवा, सुशील गोप, मानकी हेंब्रम, लक्ष्मण पान, रामजीवन बिरुवा, पूर्णेंदु शेखर कालिंदी, सुमंत कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram