अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro news:- हजरत इमाम हुसैन ने अपना सर कटाना कबूल कर लिया मगर यजीद की गुलामी कबूल नहीं किया हम उन्हीं इमाम हुसैन की शहादत को याद करते है। इसने हमें भाईचारगी आपसी मुहब्बत इंसानी एकता और वतन परस्ती का पैगाम दिया ।
ये बाते समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव मुमताज अली ने आज मुहर्रम के दासवीं के मौके पे निकले जूलूस में शिरकत करते हुए कहा ।उन्होंने कहा कि हम उस इंसानी मजहब के मानने बाले है जो सारी दुनियां को अमन का पैगाम दिया इंसानो को इंसान से मुहब्बत करने की तालीम दी। मुमताज अली ने कहा कि सारे जहां में आज यादें हुसैन के जुलूस निकले जाते है और दुनिया में इंसानियत का पैगाम फैलाया जाता है ।
अपने ईमान को जिंदा रखने और ईमान के रास्ते चलकर मुल्क पे खुद को मिटा देना ही हमे बताया गया है ।
मुमताज अली ने कहा हर मजहब हर बिरादरी के बीच यही पैगाम हम पहुंचाने निकले है ।घर घर तक हर लोगों तक हम भाईचारगी का पैगाम देने निकले है ।मुमताज अली ने कहा हमारा मुल्क सारे जहां में अमन सुकून भाईचारगी का सन्देश देता है।
आज मुहर्रम शांति भाईचारे के साथ मुकम्मल होने पे मुमताज अली ने बोकारो एवं झारखंड के पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन को तहे दिल से शुक्रिया अदा किया ।
मुमताज अली ने बोकारो जिले के पुलिस कप्तान तथा जिलाधिकरी को एवं पुलिस के जवानों अधिकारियों को बधाई दिया शांति कायम रखने तथा मुहर्रम संपन्न कराने के लिये ।

