Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | परसुडीह बाजार में ताबड़तोड़ चोरी, छह दुकानों के ताले टूटे, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jharkhand

परसुडीह बाजार में ताबड़तोड़ चोरी, छह दुकानों के ताले टूटे, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: परसुडीह बाजार में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने छह दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अलग-अलग दुकानों के ताले तोड़कर नकदी, सब्जियां, लहसुन, टमाटर और आठ बत्तख तक चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।

आलू-प्याज व्यवसायी अजय यादव ने बताया कि उनकी दुकान से नकदी रखने वाला गल्ला चोरी कर लिया गया। बाद में गल्ला बाजार से कुछ दूरी पर टूटी अवस्था में मिला, लेकिन उसमें रखे करीब दो हजार रुपये नकद और आवश्यक दस्तावेज गायब थे।

इसी बाजार में दुकानदार दुखी पोद्दार की दुकान से एक कैरेट टमाटर चोरी कर लिया गया। वहीं मधु पोद्दार की दुकान से लहसुन और खुदरा नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा नीति मुर्गी दुकान से आठ बत्तख चोरी हो गईं। सुनील की पान दुकान का कैश काउंटर भी तोड़ा गया, लेकिन उसमें नकदी नहीं होने के कारण चोर खाली हाथ लौटे।

घटना के बाद दुकानदारों ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बाजार समिति नियमित रूप से शुल्क वसूलती है, लेकिन रात के समय सुरक्षा के लिए कोई चौकीदार तैनात नहीं किया जाता। उनका आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण चोर लगातार बाजार को निशाना बना रहे हैं।

मामले की सूचना मिलने पर परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Jamshedpur crime news Jamshedpur theft Parsudih market theft Parsudih police station theft in six shops छह दुकानों में चोरी जमशेदपुर अपराध समाचार जमशेदपुर चोरी परसुडीह थाना परसुडीह बाजार चोरी
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Faizal Haque

    Related Posts

    बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

    July 16, 2026

    शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

    July 16, 2026

    RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 16, 2026
    Today’s Horoscope
    © 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
    • About
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Adsense

    Home

    News

    Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

    Web Stories

    WhatsApp

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.