फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो के अनमोल ने राज्य बास्केटबॉल में चमकाया नाम, डीपीएस चास में खुशी की लहर

Bokaro news: शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए डीपीएस चास, बोकारो के कक्षा-दसवीं के छात्र अनमोल कुमार ने राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए डीपीएस चास, बोकारो के कक्षा-दसवीं के छात्र अनमोल कुमार ने राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

अनमोल ने 15 से 20 जून तक झारखंड के के.के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड धनबाद में आयोजित 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन (BSA) का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की मजबूत टीमों ने हिस्सा लिया, जहां खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनमोल और उनकी टीम ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन तथा दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। टीम ने दुमका, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, जमशेदपुर और अन्य मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीमों के खिलाफ मुकाबला किया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच टीम ने पांच में से तीन मैच जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।

अनमोल के बेहतरीन प्रदर्शन ने न केवल टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना। उनकी मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति जुनून ने यह साबित कर दिया कि निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की निदेशिका / प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी ने अनमोल और उनकी टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ विद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनमोल भविष्य में भी खेल जगत में नई ऊंचाइयों को छूते हुए विद्यालय, जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों एवं सहपाठियों ने भी अनमोल की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि डीपीएस चास की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram