Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»कांड्रा में बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार
Jharkhand

कांड्रा में बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

खुद को जेल में बंद बताकर मांगे थे 50 हजार रुपये, मानगो बस स्टैंड से दबोचा गया आरोपी
By Vikash SrivastavaMay 25, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

K. Durga Rao, Saraikela.

कांड्रा थाना क्षेत्र में झारखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने किया।

जानकारी के अनुसार, 22 मई 2026 को झारखंड ग्रामीण बैंक, कांड्रा शाखा के मैनेजर को कॉल कर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को “रवि लोहार” बताते हुए कहा था कि वह सरायकेला जेल में बंद है और जमानत व वकील के खर्च के लिए पैसों की आवश्यकता है।

शिकायत पर बनी विशेष टीम 

घटना के बाद बैंक प्रबंधक की शिकायत पर कांड्रा थाना कांड संख्या-09/2026, दिनांक 24 मई 2026 के तहत धारा 308(4) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड पकड़ा गया आरोपी 

गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर रविवार सुबह जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के पास छापेमारी कर आरोपी बंटी गुहा (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित गोलपहाड़ी का निवासी है तथा वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी पूर्व में दे चुका है कई वारदात को अंजाम 

पुलिस जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ टेल्को, सिदगोड़ा, सीतारामडेरा एवं कदमा थाना क्षेत्रों में रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, पुलिस अवर निरीक्षक रामदयाल उरांव, कमलेश कुमार सिंह, गम्हरिया थाना के रामाशीष शुक्ला सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी बैठक में उठे कर्मचारियों के कई अहम मुद्दे

May 25, 2026

रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन

May 25, 2026

RU ने रोकी 56 रिटायर्ड कर्मियों की राशि, PRO ने जारी की गाइडलाइन

May 24, 2026

RECENT ADDA.

टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी बैठक में उठे कर्मचारियों के कई अहम मुद्दे

May 25, 2026

कांड्रा में बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 25, 2026

रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन

May 25, 2026

RU ने रोकी 56 रिटायर्ड कर्मियों की राशि, PRO ने जारी की गाइडलाइन

May 24, 2026

बकरीद पर झारखंड में हाई अलर्ट : बॉर्डर पर रुकेगी अवैध पशु तस्करी, शांति समिति की बैठकें शुरू

May 24, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी बैठक में उठे कर्मचारियों के कई अहम मुद्दे
  • कांड्रा में बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन
  • RU ने रोकी 56 रिटायर्ड कर्मियों की राशि, PRO ने जारी की गाइडलाइन
  • बकरीद पर झारखंड में हाई अलर्ट : बॉर्डर पर रुकेगी अवैध पशु तस्करी, शांति समिति की बैठकें शुरू

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.