Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क पर चला बुलडोजर, गम्हरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान से मचा हड़कंप
States

टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क पर चला बुलडोजर, गम्हरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान से मचा हड़कंप

सर्विस रोड से हटाए गए अवैध कब्जे, कई स्थानों पर प्रशासन ने तोड़े निर्माण
By Vikash SrivastavaMay 15, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

K. Durga Rao.

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शुक्रवार से व्यापक अभियान शुरू किया। उपायुक्त के निर्देश पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गम्हरिया क्षेत्र में सर्विस रोड के किनारे चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत होते ही अवैध कब्जा कर कारोबार चला रहे लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही कई दुकानदारों और कारोबारियों ने स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए, जबकि कई स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। वर्षों से सड़क किनारे फैले अतिक्रमण पर अचानक हुई कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि मुर्गा बाजार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है।
अभियान के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हल्की नोंक-झोंक भी देखने को मिली। कई लोगों ने कार्रवाई रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चली।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क और सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। अभियान में आदित्यपुर नगर निगम, गम्हरिया अंचल प्रशासन, पथ निर्माण विभाग, जियाडा और आवास बोर्ड की संयुक्त टीम शामिल रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अभियान केवल गम्हरिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आदित्यपुर समेत अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई जारी रहेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सर्विस रोड पर अवैध कब्जों के कारण जाम, दुर्घटनाएं और आवागमन की समस्याएं बढ़ रही थीं। ऐसे में प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं कुछ लोगों ने आशंका जताई कि यदि अभियान राजनीतिक दबाव का शिकार हुआ तो कार्रवाई अधूरी रह सकती है।

दूसरी ओर प्रभावित कारोबारियों ने कहा कि इस कार्रवाई से सैकड़ों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। उनका कहना है कि प्रशासन को पहले वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, उसके बाद इस प्रकार की कार्रवाई करनी चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड टेंडर घोटाला : इंजीनियर अजय कुमार का सरेंडर, PMLA कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

May 16, 2026

रांची में ₹100 के पार पहुंचा पेट्रोल, किल्लत की अफवाह से पंपों पर लगीं लंबी कतारें

May 16, 2026

मां-बेटी की जोड़ी का खौफनाक खेल खत्म, पुलिस ने 12 को भेजा जेल

May 16, 2026

RECENT ADDA.

झारखंड टेंडर घोटाला : इंजीनियर अजय कुमार का सरेंडर, PMLA कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

May 16, 2026

रांची में ₹100 के पार पहुंचा पेट्रोल, किल्लत की अफवाह से पंपों पर लगीं लंबी कतारें

May 16, 2026

मां-बेटी की जोड़ी का खौफनाक खेल खत्म, पुलिस ने 12 को भेजा जेल

May 16, 2026

झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी : जमशेदपुर और धनबाद में बढ़ेंगी MBBS की 250 सीटें

May 16, 2026

कामेश्वर पांडे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, अमन श्रीवास्तव को उम्रकैद

May 15, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • झारखंड टेंडर घोटाला : इंजीनियर अजय कुमार का सरेंडर, PMLA कोर्ट से मिली सशर्त जमानत
  • रांची में ₹100 के पार पहुंचा पेट्रोल, किल्लत की अफवाह से पंपों पर लगीं लंबी कतारें
  • मां-बेटी की जोड़ी का खौफनाक खेल खत्म, पुलिस ने 12 को भेजा जेल
  • झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी : जमशेदपुर और धनबाद में बढ़ेंगी MBBS की 250 सीटें
  • कामेश्वर पांडे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, अमन श्रीवास्तव को उम्रकैद

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.