Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक के विरोध में सरायकेला में झामुमो का प्रदर्शन
States

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक के विरोध में सरायकेला में झामुमो का प्रदर्शन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
By Vikash SrivastavaMay 15, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

K. Durga Rao.

Saraikela: नीट 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को सरायकेला के गैराज चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से विरोध-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ छात्र मोर्चा के सदस्य, छात्र-छात्राएं, युवा एवं आम नागरिक भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. शुभेन्दु महतो ने कहा कि देश की महत्वपूर्ण परीक्षा नीट में पेपर लीक और अनियमितताओं का सामने आना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और संबंधित विभाग की विफलता के कारण लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है।

उन्होंने कहा कि बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को कमजोर कर रही हैं और छात्रों के मानसिक तनाव को बढ़ा रही हैं। सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि छात्र कठिन मेहनत और उम्मीदों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और सपनों के साथ अन्याय है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

झामुमो नेताओं ने मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

विरोध-प्रदर्शन में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, विशु हेम्ब्रम, जिला संगठन सचिव जगदीश महतो, युवा नेता सन्नी सिंह, उमेश भोल, कृष्णा राणा, कुमार सौरव, बबलू सिंह, रोहित कुमार, ऋतिक साहू, सूरज सिंह, मनोज सिंह एवं अमूल्य महतो सहित बड़ी संख्या में झामुमो नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क पर चला बुलडोजर, गम्हरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान से मचा हड़कंप

May 15, 2026

Electricity: कांड्रा में 18 मई को बिजली उपभोक्ताओं के लिए विशेष कैंप

May 15, 2026

हजारीबाग में कोहराम: मेडिकल कॉलेज में 2 दिन में 4 मौतें, लापरवाही के लगे गंभीर आरोप!

May 15, 2026

RECENT ADDA.

टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क पर चला बुलडोजर, गम्हरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान से मचा हड़कंप

May 15, 2026

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक के विरोध में सरायकेला में झामुमो का प्रदर्शन

May 15, 2026

Electricity: कांड्रा में 18 मई को बिजली उपभोक्ताओं के लिए विशेष कैंप

May 15, 2026

हजारीबाग में कोहराम: मेडिकल कॉलेज में 2 दिन में 4 मौतें, लापरवाही के लगे गंभीर आरोप!

May 15, 2026

महंगाई का तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल ₹3 से ज्यादा हुआ महंगा, जानें अपने शहर का नया रेट!

May 15, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क पर चला बुलडोजर, गम्हरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान से मचा हड़कंप
  • NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक के विरोध में सरायकेला में झामुमो का प्रदर्शन
  • Electricity: कांड्रा में 18 मई को बिजली उपभोक्ताओं के लिए विशेष कैंप
  • हजारीबाग में कोहराम: मेडिकल कॉलेज में 2 दिन में 4 मौतें, लापरवाही के लगे गंभीर आरोप!
  • महंगाई का तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल ₹3 से ज्यादा हुआ महंगा, जानें अपने शहर का नया रेट!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.