फॉण्ट कनवर्टर NEW

कपाली में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए ब्राउन शुगर की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने कपाली ओपी क्षेत्र के बंधुगोड़ा इलाके में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए ब्राउन शुगर की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने कपाली ओपी क्षेत्र के बंधुगोड़ा इलाके में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 16.50 लाख रुपये आंकी गई है।
गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को 6 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि बंधुगोड़ा स्थित इम्तियाज खान के मकान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही विशेष टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 679 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की। जब्त नशीले पदार्थ का कुल वजन 82.80 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने मौके से महाराज अली, असगर अली और शबनम प्रवीन को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि तीनों आरोपी इम्तियाज खान के मकान में किराए पर रह रहे थे और वहीं से नशे का कारोबार संचालित किया जा रहा था।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महाराज अली का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और वह आरआईटी थाना के एक मामले में फरार चल रहा था।
पुलिस ने सभी आरोपियों की बायोमेट्रिक और फिंगरप्रिंट प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram