फॉण्ट कनवर्टर NEW

⚠️ जमशेदपुर में देर रात खूनी झड़प, ईस्ट प्लांट बस्ती दहली, टीएमएच में भर्ती

Jamshedpur news: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में सोमवार देर रात हिंसक झड़प की घटना सामने आई, जहां चापड़ से किए गए हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान टिंकू सिंह और उसके एक साथी के रूप

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में सोमवार देर रात हिंसक झड़प की घटना सामने आई, जहां चापड़ से किए गए हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान टिंकू सिंह और उसके एक साथी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों युवक संभल नहीं सके और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए दोनों को उठाकर टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों की स्थिति पर डॉक्टरों की विशेष निगरानी रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते हमले को अंजाम दिया गया।

फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram