Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»⚡ चुनाव प्रचार के बीच अचानक मौत, टीएमएच में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Jharkhand

⚡ चुनाव प्रचार के बीच अचानक मौत, टीएमएच में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Faizal HaqueBy Faizal HaqueFebruary 17, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news:  मानगो क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब विहिप मानगो प्रखंड के पूर्व सहमंत्री एवं वर्तमान में मानगो से भारतीय जनता पार्टी के वार्ड प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का साइलेंट हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

बताया जा रहा है कि शीतल कुमार रजक बीते कुछ दिनों से चुनाव प्रचार और सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय थे। मंगलवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें टाटा मेन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया था, जिसके लक्षण स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ पाए।

शीतल कुमार रजक लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे थे। वे विश्व हिंदू परिषद मानगो प्रखंड में सहमंत्री के पद पर रहकर संगठन को मजबूती देने में सक्रिय भूमिका निभा चुके थे। हाल ही में वे भारतीय जनता पार्टी से वार्ड प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे और क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। मिलनसार स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के कारण वे क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता, विहिप के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। कई सामाजिक संगठनों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शीतल कुमार रजक अपने पीछे शोकाकुल परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा। मानगो क्षेत्र में उनके आकस्मिक निधन से चुनावी माहौल भी शोक में बदल गया है और समर्थकों के बीच गहरा दुख देखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

RECENT ADDA.

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.