फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, सुबह ठंड और दोपहर में खिली रहेगी धूप

झारखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 नवंबर को राज्यभर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। वहीं, 5 से 10 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह और शाम

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: झारखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 नवंबर को राज्यभर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। वहीं, 5 से 10 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं। कई जिलों में सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रांची समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। दोपहर में धूप खिलेगी, जबकि शाम होते ही ठंड और कनकनी महसूस होगी।

रांची, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह और धनबाद में बारिश की संभावना नहीं है। इसके अलावा देवघर, दुमका, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

वहीं, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

सुबह कोहरा, शाम को बढ़ेगी कनकनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा। सुबह हल्की ठंड और कुहासा रहेगा, जबकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी। शाम और रात के समय तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ सकती है।

राजधानी रांची में 6 नवंबर तक न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना कम है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram