फॉण्ट कनवर्टर NEW

छात्रवृत्ति व शिक्षक बहाली पर संघर्ष तेज करने का निर्णय

Chaibasa news: ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) झारखंड राज्य के ऑर्गेनाइजेशनल एक्टिविस्टों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा राज्य भर में सदस्यता अभियान को व्यापक रूप देने का निर्णय लिया गया। बैठक में केंद्रीय परिषद अध्यक्ष सौरभ घोष,

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) झारखंड राज्य के ऑर्गेनाइजेशनल एक्टिविस्टों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा राज्य भर में सदस्यता अभियान को व्यापक रूप देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में केंद्रीय परिषद अध्यक्ष सौरभ घोष, केंद्रीय कोषाध्यक्ष समसुल आलम, वर्किंग कमिटी सदस्य विश्वजीत राय और निरुपमा बेहरा, प्रदेश अध्यक्ष समर महतो तथा प्रदेश सचिव सोहन महतो उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने राज्य की शैक्षणिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। छात्रवृत्ति की समस्याएं, अपग्रेड प्लस टू स्कूलों में शिक्षक बहाली की मांग तथा छात्राओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर संगठन आंदोलन तेज करेगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कृति और मानवता बचाओ अभियान के तहत राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, गांवों, शहरों और मोहल्लों में छात्रों के बीच सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में एआईडीएसओ पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे। जिला अध्यक्ष सगुन हाँसदा और जिला सचिव सत्येन महतो सहित राज्य के विभिन्न जिलों से आए एक्टिविस्ट साथी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए छात्रों को संगठित कर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram