फॉण्ट कनवर्टर NEW

दीपक यादव की शतकीय पारी से सेरसा फाइनल की राह पर

Chaibasa news: अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में सेरसा चक्रधरपुर ने एस.आर. रूंगटा ग्रुप को 61 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब फाइनल मुकाबला बुधवार 18 फरवरी को गत वर्ष की चैंपियन टीम मिडिलसेक्स

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa  news: अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में सेरसा चक्रधरपुर ने एस.आर. रूंगटा ग्रुप को 61 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब फाइनल मुकाबला बुधवार 18 फरवरी को गत वर्ष की चैंपियन टीम मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब चाईबासा से होगा।

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस एस.आर. रूंगटा ग्रुप के कप्तान ने जीतकर सेरसा चक्रधरपुर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सेरसा चक्रधरपुर ने 30 ओवर में 4 विकेट पर 291 रन बनाए।

दीपक यादव ने 131 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। डेविड सांगा ने 55, सुदीत ठाकुर ने 37, ए. पवन कुमार ने 15, सत्यम त्रिपाठी ने 14, हिमांशु शर्मा ने 12 और कमल गोप ने नाबाद 11 रन बनाए। एस.आर. रूंगटा ग्रुप की ओर से मो. वसीम, अभिषेक कच्छप और नीतीश कुमार ने एक-एक विकेट लिया।

291 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एस.आर. रूंगटा ग्रुप की टीम 26.3 ओवर में 230 रन पर सिमट गई। राहुल महतो ने 59, रौशन साहु ने 30, कुलदीप मंडल ने 28, विजय रोहित ने 24, राजदीप कुमार ने 20 और कृष्णा महतो ने 15 रन बनाए।

सेरसा चक्रधरपुर की ओर से अमित दास ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि प्रकाश सीट, आदित्य सिंह और हिमांशु शर्मा को दो-दो विकेट मिले।

फाइनल में सेरसा चक्रधरपुर का मुकाबला गत वर्ष की विजेता एम.सी.सी. चाईबासा से होगा। मुकाबले को लेकर खेलप्रेमियों में उत्साह है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram