Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»जमीन के नीचे बसाया ‘परमाणु शहर’, ईरान की ट्रंप को खुली चुनौती- दम है तो मारो!
World

जमीन के नीचे बसाया ‘परमाणु शहर’, ईरान की ट्रंप को खुली चुनौती- दम है तो मारो!

ईरान में प्रदर्शनों के बीच ट्रंप के हमले की धमकी। पहाड़ों के नीचे 100 मीटर गहरी सुरंगों में शिफ्ट हुआ परमाणु स्टॉक। अमेरिका को दी 'अटैक करके दिखाओ' की चुनौती।
By Samsul HaqueJanuary 15, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: मध्य-पूर्व के बिगड़ते हालात अब एक ऐसे मोड़ पर आ गए हैं जहां से महायुद्ध की आहट साफ सुनाई दे रही है। ईरान की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों की मौत का आंकड़ा 2000 को पार कर चुका है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अल्टीमेटम भी खत्म होने की कगार पर है। ट्रंप ने साफ लहजे में कहा है कि अगर कत्लेआम नहीं रुका तो अमेरिकी मिसाइलें तेहरान का रुख करेंगी। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि जून में अमेरिका से मार खाने के बाद भी ईरानी नेता झुकने के बजाय सीना तानकर कह रहे हैं— ‘दम है तो अटैक करके दिखाओ’।

जून 2025 की वो काली रात और ईरान का सबक

पूरी दुनिया हैरान है कि आखिर ईरान इतना ‘कॉन्फिडेंस’ कहां से ला रहा है? याद दिला दें कि जून 2025 में अमेरिका ने ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ के जरिए ईरान के नतांज और फोर्डो ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया था। लेकिन अब जो खबरें छनकर आ रही हैं, वे चौंकाने वाली हैं। कहा जा रहा है कि उस हमले ने ईरान को बर्बाद नहीं किया, बल्कि उसे और भी शातिर बना दिया है।

‘पिकाक्स माउंटेन’ के सीने में छिपा है नया ‘परमाणु शहर’

खुफिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईरान ने नतांज के पास ही ‘पिकाक्स माउंटेन’ के भीतर एक विशाल भूमिगत शहर बसा लिया है। यह ठिकाना जमीन से करीब 80 से 100 मीटर नीचे है और कंक्रीट की ऐसी अभेद्य परतों से ढका है जिसे दुनिया का कोई भी बंकर-बस्टर बम आसानी से नहीं भेद सकता। दावा तो यहां तक है कि जून के हमले से ऐन पहले ईरान ने अपना सारा संवर्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) फोर्डो से हटाकर इन गुप्त सुरंगों में शिफ्ट कर दिया था।

तालेघन-2: कंक्रीट का वो अभेद्य ताबूत

ईरान ने अपने पुराने केंद्र के पास ही ‘तालेघन-2’ का निर्माण पूरा कर लिया है। इसे कंक्रीट के एक विशाल ताबूत जैसी शक्ल दी गई है ताकि परमाणु हथियारों को अमेरिकी हमलों से सुरक्षित रखा जा सके। खामेनेई के नेताओं का यह अहंकार इसी ‘अदृश्य शक्ति’ के दम पर है। उन्हें भरोसा है कि उनके परमाणु हथियार अब ट्रंप की मिसाइलों की पहुंच से कोसों दूर पहाड़ों की गहराई में सुरक्षित हैं। अब सवाल यह है कि क्या ट्रंप इस नई चुनौती का सामना करने के लिए किसी और भी बड़े और घातक ऑपरेशन की तैयारी करेंगे?

इस खबर को भी पढ़ें : ट्रंप की हुंकार, ईरान का पलटवार: इजराइल की सेना ने थामी जंग की कमान!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026

डुमरांव स्टेशन पर रेलवे का अजब काम, सड़क काटकर बन रही सीवरेज नाली

July 12, 2026

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.