फॉण्ट कनवर्टर NEW

रील की दीवानगी ले डूबी: छपरा जंक्शन पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, 6 गिरफ्तार!

Bihar News: सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने की सनक आजकल के युवाओं को किस कदर ले डूबती है, इसकी बानगी छपरा जंक्शन पर देखने को मिली। गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सीआईबी की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर को स्टंट ग्राउंड बनाने

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने की सनक आजकल के युवाओं को किस कदर ले डूबती है, इसकी बानगी छपरा जंक्शन पर देखने को मिली। गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सीआईबी की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर को स्टंट ग्राउंड बनाने वाले छह मनचलों को धर दबोचा। ये युवक न केवल प्रतिबंधित क्षेत्र में बाइक दौड़ा रहे थे, बल्कि अभद्र गानों पर रील बनाकर यात्रियों की सुरक्षा और शांति में खलल भी डाल रहे थे।

प्लेटफॉर्म नंबर 8 बना था रील का अड्डा

सीआईबी और रेसुब की टीम जब गश्त पर थी, तो उन्होंने देखा कि सेकेंड एंट्री गेट के पास तीन बाइकों पर सवार कुछ युवक जानलेवा स्टंट कर रहे हैं। वहीं, प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर कुछ अन्य युवक बिना किसी अनुमति के मोबाइल से रील शूट करने में मशगूल थे। रील बनाने के दौरान तेज आवाज में बजते भद्दे गानों और शोर-शराबे से यात्री खासे परेशान थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 3 मोटरसाइकिलें व 6 मोबाइल फोन बरामद किए।

रेलवे की अपील: स्टेशन रील बनाने का मैदान नहीं

पूछताछ के दौरान इन युवाओं ने कबूला कि वे सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इस तरह के जोखिम भरे वीडियो बना रहे थे। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने सख्त लहजे में कहा कि रेलवे परिसर यात्रियों की सुरक्षा के लिए है, न कि स्टंट के लिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियां न केवल कानूनी अपराध हैं, बल्कि जानलेवा भी हो सकती हैं। पकड़े गए युवकों पर रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

इस खबर को भी पढ़ें : राज्यसभा में रील्स और अश्लीलता पर गरमाया माहौल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram