फॉण्ट कनवर्टर NEW

सियासी मिठास: चिराग के द्वार पहुंचे नीतीश, दही-चूड़ा भोज में जमी महफिल!

Patna News: राजधानी की सियासी फिजाओं में आज मकर संक्रांति की वैसी ही मिठास देखने को मिली, जैसी तिलकुट और गुड़ में होती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर शहीद पीर अली खां मार्ग स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। अवसर था

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: राजधानी की सियासी फिजाओं में आज मकर संक्रांति की वैसी ही मिठास देखने को मिली, जैसी तिलकुट और गुड़ में होती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर शहीद पीर अली खां मार्ग स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। अवसर था पारंपरिक ‘दही-चूड़ा भोज’ का, जहां चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री की अगवानी बड़े ही गर्मजोशी के साथ की।

श्रद्धांजलि और सादगी का संगम

भोज की औपचारिक शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस भावुक क्षण के बाद शुरू हुआ चूड़ा, दही और तिलकुट का दौर। मुख्यमंत्री के साथ मेज पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री संजय कुमार सिंह और सांसद अरुण भारती भी मौजूद थे।

नेताओं का जमावड़ा और कार्यकर्ताओं का उत्साह

इस आयोजन में केवल बड़े चेहरे ही नहीं, बल्कि भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम भी उमड़ा था। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और विधान पार्षद संजय सिंह उर्फ गांधीजी की मौजूदगी ने इस भोज को एक मजबूत गठबंधन की तस्वीर में बदल दिया। नेताओं के बीच हंसी-मजाक और त्यौहार की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान ने यह साफ कर दिया कि बिहार की राजनीति में रिश्तों की गरमाहट बरकरार है।

इस खबर को भी पढ़ें : बिहार में बैठकों की बारिश… और अचानक नीतीश बने विधायक दल के नेता

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram