फॉण्ट कनवर्टर NEW

तिलकुट बेचने निकले थे पर घर नहीं लौटेंगे 4 दोस्त, भीषण टक्कर ने छीनीं सांसें

Gumla News: गुरुवार की सुबह जब लोग अपनी नींद से जाग ही रहे थे, तब गुमला–रांची मुख्य मार्ग पर एक ऐसा मंजर दिखा जिसने सबका दिल दहला दिया। भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के समीप तड़के करीब पांच बजे एक अनियंत्रित हाईवा ने पीछे से

अपनी भाषा में पढ़ें

Gumla News: गुरुवार की सुबह जब लोग अपनी नींद से जाग ही रहे थे, तब गुमला–रांची मुख्य मार्ग पर एक ऐसा मंजर दिखा जिसने सबका दिल दहला दिया। भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के समीप तड़के करीब पांच बजे एक अनियंत्रित हाईवा ने पीछे से पिकअप वैन को ऐसी टक्कर मारी कि चारों ओर सिर्फ चीख-पुकार और लोहे के मलबे का ढेर नजर आने लगा। इस भीषण दुर्घटना में रांची के चार व्यवसायियों की मौके पर ही मौत हो गई।

तिलकुट की खेप लेकर जा रहे थे व्यापारी

जानकारी के अनुसार, रांची के रहने वाले ये व्यापारी मकर संक्रांति के सीजन के मद्देनजर पिकअप वैन में तिलकुट लोड कर गुमला की ओर जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी भड़गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार लोग मलबे के बीच फंस गए।

मलबे में दबे घायलों के लिए फरिश्ते बने स्थानीय लोग

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। पुलिस के पहुंचने तक चार लोगों की सांसें थम चुकी थीं, लेकिन दो अन्य लोग गाड़ी के अंदर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोहे को काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत रांची के रिम्स (RIMS) रेफर कर दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा पर सवाल

भरनो थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार हाईवा चालक की तलाश जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले भारी वाहनों और ड्राइवरों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रांची के इन व्यापारियों के घर में अब केवल मातम और सन्नाटा पसरा है।

इस खबर को भी पढ़ें : अनियंत्रित टाटा मैजिक की टक्कर, चालक समेत चार गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram