फॉण्ट कनवर्टर NEW

चेहरा ढका तो नहीं मिलेगा ज्वेलरी, बिहार बना पहला राज्य!

Patna News: बिहार ने एक बार फिर पूरे देश को सुरक्षा की एक नई राह दिखाई है। राज्य के आभूषण विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को लूट और डकैती से बचाने के लिए एक कड़ा और क्रांतिकारी फैसला लिया है। पटना की ज्वेलरी दुकानों पर ‘NO

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार ने एक बार फिर पूरे देश को सुरक्षा की एक नई राह दिखाई है। राज्य के आभूषण विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को लूट और डकैती से बचाने के लिए एक कड़ा और क्रांतिकारी फैसला लिया है।

पटना की ज्वेलरी दुकानों पर ‘NO ENTRY’ के पोस्टर; सुरक्षा के लिहाज से बिहार का बड़ा कदम, अब बिना चेहरा दिखाए नहीं मिलेगा गहना!

8 जनवरी से बिहार की तमाम छोटी-बड़ी ज्वेलरी दुकानों में ‘नो एंट्री’ का नया नियम लागू होने जा रहा है। अब यदि आप मास्क, नकाब, बुर्का, हेलमेट या चेहरा ढकने वाला कोई भी मफलर या हिजाब पहनकर दुकान में प्रवेश करना चाहेंगे, तो आपको अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

AIJGF का कड़ा फैसला: सुरक्षा सबसे ऊपर

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन (AIJGF) के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। पटना सहित पूरे बिहार की आभूषण दुकानों के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं, जिन पर साफ लिखा है— “कृपया मास्क, हेलमेट, बुर्का और नकाब पहनकर दुकान में आना मना है।” सुरक्षा के उद्देश्य से ऐसा कड़ा नियम लागू करने वाला बिहार देश का पहला राज्य बन गया है। फेडरेशन का कहना है कि यह फैसला किसी धर्म या व्यक्तिगत आस्था के खिलाफ नहीं है, बल्कि बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने का एक जरूरी प्रयास है।

CCTV में कैद होगा हर चेहरा: पहचानना होगा आसान

अक्सर देखा जाता है कि ज्वेलरी शॉप में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी सीसीटीवी लगे होने के बावजूद पुलिस की पकड़ से दूर रह जाते हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि अपराधी हेलमेट या मास्क लगाकर अपनी पहचान छुपा लेते हैं। फेडरेशन के अनुसार, अब चेहरा खुला होने से सीसीटीवी में हर गतिविधि साफ रिकॉर्ड होगी। चेहरा दिखाना अनिवार्य होने से पुलिस को अपराधियों की शिनाख्त करने में बड़ी मदद मिलेगी और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगेगी।

8 जनवरी से पूरे प्रदेश में लागू होगा नियम

राजधानी पटना के लगभग सभी प्रमुख ज्वेलर्स ने इस नियम को अपना लिया है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक की सुरक्षा और दुकान की सुरक्षा अब एक साथ चलेगी। जो महिलाएं हिजाब या बुर्का पहनती हैं, उन्हें भी दुकान के अंदर खरीदारी के समय अपना चेहरा दिखाना होगा, अन्यथा उन्हें एंट्री नहीं मिलेगी। यह नियम राज्यव्यापी है और इसका असर हर छोटे-बड़े शहर की दुकानों पर कल से दिखाई देने लगेगा।

इस खबर को भी पढ़ें : मेरठ में बुर्का विवाद: दो युवतियों को एग्जीबिशन में प्रवेश से रोका गया!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram