फॉण्ट कनवर्टर NEW

देशभर के श्रद्धालुओं की भीड़, पुपुनकी आश्रम में अखंड जन्मोत्सव बना ऐतिहासिक

Bokaro News; दी मल्टिभरसिटी स्वावलंबी विद्यापीठ, पुपुनकी आश्रम, बोकारो में आयोजित अखिल भारतीय स्तर के नौ दिवसीय अखंड शुभ जन्मोत्सव एवं स्वर्ण जयंती समारोह का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। यह आयोजन अखण्डमण्डलेश्वर श्रीश्री स्वामी स्वरूपानंद परमहंस देवजी एवं महासाधिका जगतजननी श्रीश्री संहिता देवी

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News;  दी मल्टिभरसिटी स्वावलंबी विद्यापीठ, पुपुनकी आश्रम, बोकारो में आयोजित अखिल भारतीय स्तर के नौ दिवसीय अखंड शुभ जन्मोत्सव एवं स्वर्ण जयंती समारोह का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। यह आयोजन अखण्डमण्डलेश्वर श्रीश्री स्वामी स्वरूपानंद परमहंस देवजी एवं महासाधिका जगतजननी श्रीश्री संहिता देवी के शुभ जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित किया गया था, जो 29 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक चला।
शुभारंभ से समापन तक भक्ति और अध्यात्म का संगम
29 दिसंबर को निखिल विश्व अखंड संघ के प्रधान परमपूजनीय श्रीश्री तपन ब्रह्मचारी (दादामणि) के पुपुनकी आश्रम आगमन के साथ नौ दिवसीय आयोजन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत दादामणि द्वारा अखंड धर्मध्वज का आरोहण किया गया, जिससे जन्मोत्सव एवं स्वर्ण जयंती समारोह का औपचारिक उद्घाटन हुआ। पहले दिन श्रम यज्ञ, नगर कीर्तन, उद्घाटन समारोह एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
हरिनाम संकीर्तन और अखंड संहिता पाठ
30 दिसंबर को प्रातःकाल हरिनाम संकीर्तन एवं समवेत उपासना का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बाबा मनि की उपदेश वाणी पर आधारित पवित्र ग्रंथ “अखंड संहिता” का पाठ किया गया। भक्तों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वामी स्वरूपानंद परमहंस देवजी का संदेश विश्व कल्याण, मानव सेवा, प्रेम, सद्भावना और सामाजिक समानता पर आधारित है। साथ ही युवाओं से चरित्र गठन, स्वावलंबन और ब्रह्मचर्य के पालन का आह्वान किया गया। उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
गुरूदीक्षा एवं वृत्तचित्र प्रसारण
बुधवार को परमपूजनीय श्रीश्री तपन ब्रह्मचारी (दादामणि) द्वारा नये अनुयायियों को विधिवत गुरूदीक्षा प्रदान की गई। गुरूदीक्षा के पश्चात समवेत उपासना का आयोजन हुआ तथा महाप्रसाद वितरण किया गया। संध्या समय परमाचार्य श्रीश्री स्वामी स्वरूपानंद परमहंस देवजी के जीवन, साधना एवं आध्यात्मिक योगदान पर आधारित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री फिल्म ) का प्रसारण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर देखा।
देशभर से पहुंचे श्रद्धालु
आयोजकों के अनुसार, इस नौ दिवसीय आयोजन में झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम सहित देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। प्रतिदिन प्रातः हरिओम महानाम नगर संकीर्तन, समवेत उपासना एवं अनुष्ठानिक कार्यक्रमों के कारण पूरा आश्रम परिसर आध्यात्मिक वातावरण से ओतप्रोत रहा।
आयोजन का उद्देश्य सफल
इन सभी कार्यक्रमों के साथ पुपुनकी आश्रम में आयोजित देशव्यापी अखंड शुभ जन्मोत्सव का सफल समापन हुआ। आयोजकों ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य गुरु परंपरा के आदर्शों का प्रचार, आध्यात्मिक चेतना का विस्तार, सामाजिक समरसता एवं मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा, जिसमें वे पूरी तरह सफल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram