Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»लोहरदगा में शीतलहरी का कहर, 5 डिग्री तक लुढ़का पारा, बढ़ी कनकनी
Jharkhand

लोहरदगा में शीतलहरी का कहर, 5 डिग्री तक लुढ़का पारा, बढ़ी कनकनी

By Samsul HaqueJanuary 6, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lohardaga News: लोहरदगा में ठंड ने अब शीतलहरी का रूप ले लिया है। बीते कुछ दिनों में तापमान तेजी से गिरा है और कनकनी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहता है और बाजारों में रौनक काफी देर से लौटती है। आम तौर पर सुबह 10 बजे के बाद ही चहल-पहल शुरू हो पा रही है, जबकि शाम ढलते ही सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है।

सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेशरार और किस्को जैसे पहाड़ी इलाकों में ठंड और तीखी रही, जहां न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की जानकारी मिली है। मौसम जानकारों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, जिससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

इस खबर को भी पढ़ें : सावधान! रांची-खूंटी समेत इन जिलों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग का अलर्ट

घने कोहरे की वजह से धूप भी राहत नहीं दे पा रही है। सुबह करीब आठ-नौ बजे के बीच थोड़ी देर के लिए धूप निकलती है, लेकिन दोपहर तीन बजे के आसपास फिर से कोहरा छाने लगता है। इसका सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी और मोटिया मजदूरों पर पड़ रहा है, जिनके लिए ठंड में काम करना मुश्किल हो गया है।

ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। नगर परिषद कार्यालय ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है। नगर प्रशासक मुक्ति किड़ो ने बताया कि जनवरी माह भर यह व्यवस्था जारी रहेगी। साथ ही ठंड को देखते हुए लोहरदगा शहरी क्षेत्र में करीब 1100 जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे, जो अगले एक सप्ताह के भीतर बांटे जाएंगे।

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. किरण सिंह ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड और पाले से खड़ी रबी फसलों को नुकसान हो सकता है। इससे बचाव के लिए फसलों पर पानी का छिड़काव और धुआं करना सबसे प्रभावी उपाय है। साथ ही दुधारू पशुओं को भी ठंड से बचाने के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर DDC सख्त, e-KYC में लापरवाही पर अंतिम चेतावनी

July 8, 2026

नशे के खिलाफ एकजुट हुए अधिकारी और ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया संदेश

July 8, 2026

सभी प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के आदेश

July 8, 2026

RECENT ADDA.

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर DDC सख्त, e-KYC में लापरवाही पर अंतिम चेतावनी

July 8, 2026

नशे के खिलाफ एकजुट हुए अधिकारी और ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया संदेश

July 8, 2026

सभी प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के आदेश

July 8, 2026

कल्याण विभाग ने बांटीं साइकिलें, 62 छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

July 8, 2026

विभागीय कार्यों में लापरवाही पर प्रधानाध्यापकों को अंतिम चेतावनी

July 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.